संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
विवेक राय
वाराणसी:- रामकटोरा स्थित विराट काम्प्लेक्स के पास बुधवार को केनरा बैंक के लोहटिया शाखा का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि केनरा बैंक के रीजनल आफिस हेड शिशिर कुमार सिन्हा के करकमलों द्वारा उद्घाटन समारोह हुआ संपन्न | केनरा बैंक के लोहटीया शाखा मेनेजर गौरव जायसवाल ने बताया कि हमारे इस बैंक में ग्राहक सेवा को सरल और सहज बनाने के लिए हम सभी तत्पर हैं एवं हमारे यहां प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना मुद्रा योजना, स्वनिधि योजना एवं जनधन योजना के तहत भी कई लाभार्थी लाभान्वित हो चुके हैं एवं एमएसएमई सेक्टर में भी हमारा बैंक बहुत आगे ग्रोथ कर चुका है | इस अवसर पर मुख्य रूप से रीजनल ऑफिस हेड शिशिर कुमार सिन्हा, ब्रांच मैनेजर गौरव जायसवाल, काजल श्रीवास्तव, राघवेंद्र, कैप्टन अभिषेक, संजीव कुमार, अमित मौर्य, अवधेश कुमार सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे ||