संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
भारत को स्वच्छ बनाने का सपना हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने देखा था । उन्होंने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए कई सारे आंदोलन किए थे। 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सभी नागरिकों द्वारा सामूहिक रूप से 1 घंटे के श्रमदान के राष्ट्रीय आह्वान पर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा थाना बड़ागाँव क्षेत्र के ग्राम बसनी में प्राथमिक पाठशाला के सामने बने सरोवर के आसपास सफाई अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरुक करते हुए बताया गया कि हमारे जीवन में स्वच्छता का बहुत महत्व है । हम जिस भी स्थान पर रहते हैं हमें वहां के आसपास के स्थानों को स्वच्छ रखना चाहिए जिससे कि हम बीमारियों से दूर रह सके । कचरा को कचरा दान में ही डाले ।
इस अभियान में थाना प्रभारी बड़ागाँव,ग्राम प्रधान बसनी, ब्लाक कर्मी, सफाई कर्मी व ग्राम सभा को सम्भ्रांत लोग इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिये ।