संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ।*पुआरीखुर्द में क्राई (चाइल्ड राइट्स एंड यू) के सहयोग से मानवाधिकार जननिगरानी समिति ,जनमित्र न्यास व पुष्टाहार विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती मीरा श्रीवास्तव, श्रुति प्रजापति द्वारा मुसहर बस्ती, ककरही राजभर बस्ती में समुदाय की महिलाओं को मोटे अनाज के बारे में जागरूक किया गया।
जनमित्र न्यास की कार्यकर्ता प्रतिमा पाण्डेय द्वारा समुदाय की महिलाओं को उचित स्थानीय मोटे अनाज जैसे ज्वार बाजरा, मक्का, जौ, चना ,गुड़ ,महुआ आदि को स्वयं खाने तथा परिवार में बच्चों और अन्य को समय-समय पर खिलाने का सुझाव दिया गया। पैकेट भोजन जैसे कुरकुरे, चिप्स, बिस्किट, मैगी चाऊमीन न खाने तथा उसमें पाए जाने वाले शुगर नमक व तेल के नुकसानी के बारे में बताते हुए उन्हें यह सब खाद्य सामग्री न खिलाने का सुझाव दिया। पैकेट भोजन से कम उम्र
में बीमारियों का शिकार होने का खतरा होता है। स्थानीय निजी खानपान को खिलाने हेतु प्रोत्साहित किया।
सितंबर पोषण माह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती तथा जन मित्रन्यास के कार्यकर्ताओं द्वारा कैलेंडर के अनुसार समय-समय पर तरह-तरह के कार्यक्रम किया जा रहा हैं। जिसमे गर्भवती महिलाओं की गोद भराई ,बच्चों के साथ हैंड वॉशिंग के तरीके, स्तनपान के मुद्दे की जानकारी पुआरीखुर्द, पुआरीकला, औरा, आयर तथा गोसाईपुर मोहाव के आंगनबाड़ी केदो पर संचालित हो रहे हैं। कार्यक्रम में मानवाधिकार जन निगरानी समिति के शोभनाथ, बृजेश पाण्डेय,सुभाष प्रसाद तथा समुदाय की महिला सावित्री मुन्नी, किरन, सरिता, आरती, अनीता, सोनी, सीमा, निशा आदि लोग उपस्थित रहे।