UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

आयोग की परीक्षा में 22656 परीक्षार्थी 49 केन्द्रों पर दो पालियों में देंगे परीक्षा

Updated on: 15 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा ( प्रा0) परीक्षा- 2024 की दिनांक 22 दिसंबर 2024 रविवार को आयोजित होने वाली परीक्षा में जनपद के 49 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में 22656 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।उक्त जानकारी 16 दिसम्बर को मण्डलायुक्त के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक कुमार वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होंगी।पहली पाली 09.30 बजे से 11.30बजे तक तथा दूसरी पाली अपरान्ह 02.30 बजे से 04.30 बजे तक की को होगी।सारी तैयारियां हो चुकी है। प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिका को कोषागार से 22दिसम्बर को कोषागार के डबल लाक से प्राप्त कर परीक्षा केंद्रों के लिए तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेटों को हस्तगत कराने हेतु विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी वाराणसी नीरज प्रसाद को दायित्व सौंपा गया है। ड्यूटी पर तैनात अधिकारी गण को निर्देशित किया गया कि अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर भौगोलिक स्थिति की जानकारी के साथ व्यवस्था सुनिश्चित करें। परीक्षा भवन में कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन,ब्लूटूथ,अन्य संचार सामग्री,इलेक्ट्रॉनिक उपकरण,आईटी गजेट्स आदि लेकर प्रवेश करना वर्जित रहेगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग वर्जित रहेगा एवं 200 मीटर तक की परिधि में फोटो स्टेट की सभी दुकानें परीक्षा अवधि तक नहीं खुलेंगी।नकल विहीन परीक्षा कराने हेतु 49 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 49 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गयी है जो परीक्षार्थियों की गतिविधि पर विशेष निगरानी रखेंगे। शान्ति पूर्ण परीक्षा कराने हेतु क्षेत्रीय थानों की पुलिस की ड्यूटी हर परीक्षा केन्द्रो पर लगाया गया है जो सुरक्षा व्यवस्था पर चौकस रहेंगे।परीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक कुमार वर्मा के साथ आयोग के उपसचिव राजेश कुमार,मुख्य कोषाधिकारी गोविंद सिंह,जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News