संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*। हरहुआ ब्लाक के ग्राम पंचायत अहिरौली की महिलाओं ने जन कल्याण सोशल सोसाइटी के नेतृत्व में डीएम वाराणसी को प्रार्थना पत्र सौंपकर ग्राम सभा की सार्वजनिक भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की महिलाओं ने बताया कि ग्राम पंचायत अहिरौली में स्थित गाटा संख्या 449, रकबा 0.0430 हेक्टेयर, राजस्व अभिलेखों में “खाद गड्ढा/घूर गड्ढा” के नाम से दर्ज सरकारी भूमि है। यह भूमि सार्वजनिक हित के लिए आरक्षित है और इसका उपयोग ग्राम वासियों की सामूहिक जरूरतों के लिए किया जाना चाहिए। उक्त सरकारी भूमि पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है। जिससे ग्रामीणों में भारी असंतोष व्याप्त है। सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर निजी कब्जा ग्राम सभा की सामूहिक संपत्ति के अधिकार का उल्लंघन है।
ग्रामीण महिलाओं ने
मामले की निष्पक्ष जांच कराकर राजस्व एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से सरकारी भूमि को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम व अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर लल्ली देवी, धनवंती देवी, एडवोकेट कु. सुधा प्रजापति, अनीता देवी, निर्मला, आशा, अंजलि, लता गौतम, अनिल, अशोक सहित कई ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।
ज्ञापन सौंपने के बाद महिलाओं ने भूमि को सुरक्षित रखने और सार्वजनिक उपयोग बहाल करने की मांग दोहराई।