UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

महज़ कुछ घंटों में खोया हुआ मोबाइल उप निरीक्षक अमृत राज शांडिल्य ने किया बरामद  

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। थाना चौक पर तैनात उप निरीक्षक अमृत राज शांडिल्य ने अपने तत्परता से महज़ कुछ घंटों में खोया हुआ मोबाइल बरामद कर युवक को लौटाया।इस संदर्भ में उप निरीक्षक अमृत राज शांडिल्य ने बताया कि हीरालाल सोनी पुत्र स्व0 शिवमूरत सोनी निवासी मांधाता प्रतापगढ़ के द्वारा बताया गया कि वह प्रतापगढ़ से वाराणसी घूमने आए थे जिनका मोबाइल कहीं गुम हो गया। इस सूचना पर मैं मय फैंटम फोर्स के लगे अलग अलग जगहों पर लगे कैमरे का अवलोकन कर मोबाइल ढूंढकर उक्त हीरालाल सोनी को सुपुर्द किया । उप निरीक्षक अमृत राज शांडिल्य के कार्यों की सराहना करते हुए व्यक्ति ने वाराणसी पुलिस को धन्यवाद दिया ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News