विकास सिंह की खास रिपोर्ट
*अमृत महोत्सव के अंतर्गत पलहीपट्टी तथा गोसाईपुर मोहाँव मे डिजिटल ग्रामीण लेनदेन कैम्प आयोजित*।
हरहुआ,वाराणसी। स्थानीय विकासखंड अंतर्गत ग्रामपंचायत पलहीपट्टी तथा गोसाईपुर मोहाँव में बीसी सखी डिजिटल लेनदेन कैम्प का आयोजन हुआ।मुख्य अतिथि के रूप मे संयुक्त बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बनाए जा रहे स्वयं सहायता समूहो से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ ही उनका सामाजिक एवं बौद्धिक विकास भी हो रहा है।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने कहा कि बीसी सखी का सहयोग लेकर महिलाये अपनी सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सुधार सकती है।महिलाओ की प्रगति राष्ट्र की प्रगति है। राष्ट्र के सशक्तिकरण के लिए महिलाओ को सशक्त करना जरूरी है।ग्रामप्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश मौर्य 'चौधरी' ने ग्राम वासियो के दुख सुख मे हमेशा साथ देने की बात कही।बैठक मे बीसी सखी रेखा यादव तथा साजिदा बेगम ने उपस्थित महिलाओ को बीसी सखी के कार्यो और दी जा रही सुविधाओ के बारे मे विस्तार से बताया तथा महिलाओ को बैंक खाता खोलने,तथा बीमा कराने के लिए प्रेरित किया।बैठक मे ग्रामप्रधान रेनू सिंह,जयप्रकाश मौर्य,अनुराधा मौर्य,रत्नशंकर,कंप्यूटर आपरेटर रत्नेश कुमार समेत बड़ी संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित रहे।