पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता दीपक सिंह
जौनपुर शाहगंज, लायन्स क्लब शाहगंज खुशबू के तत्वावधान में दीपावली के शुभ अवसर पर फैमिली फोटो और घर के सजावट की ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें काफी लोगों ने बड़े उत्साह के साथ अपने अपने परिवार के साथ फोटो खींच कर दिए गए नंबर पर अपनी फोटो भेजी और प्रतियोगिता में भाग लिया। लॉयंस क्लब शाहगंज खुशबू की अध्यक्ष खुशबू जायसवाल ने कहा इस प्रतियोगिता को कराने का हमारा मुख्य उद्देश्य यह था कि लोग आज के इतने भागदौड़ भरी जिंदगी में इतने व्यस्त हो गए हैं कि अपने पूरे परिवार के साथ एक ही छत के नीचे रह कर भी एक दूसरे से दूर है। कम से कम त्योहार पर लोगों को एक साथ होना चाहिए । कंपटीशन और एक सेल्फी के बहाने ही परिवार कभी कभी एक साथ दिख जाता है इस ऑनलाइन कंपटीशन की विजेता रही प्रियंका चित्रवंशी जो कि अपने पूरे परिवार के साथ नजर आई।आज के समय में लोग पति पत्नी और अपने बच्चों के साथ ही नजर आते हैं।लेकिन प्रियंका चित्रवंशी ने जो फोटो भेजी थी उसमें वह अपने सांस ससुर देवर देवरानी और बच्चों के साथ दिखी।जो कि लोगों में एक बहुत अच्छा संदेश भी दे रहा है। लॉयंस क्लब शाहगंज खुशबू की पूरी टीम ने प्रियंका चित्रवंशी और उनके परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं दी।