सीमा हॉस्पिटल अतरौलिया के सौजन्य से निःशुल्क जांच व परामर्श
पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर शाहगंज नगर के आजमगढ़ रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा गली, डिहवा भादी में बी.डी. हॉस्पिटल परिसर में बुधवार को एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सीमा हॉस्पिटल, अतरौलिया (आजमगढ़) के सौजन्य से आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया।शिविर में विश्व विख्यात इन्फर्टिलिटी एवं आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. सीमा पाण्डेय ने जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया। उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि आज के आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में सही समय पर उचित इलाज से संतान सुख प्राप्त करना संभव है। उन्होंने लोगों से निराशा छोड़कर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने की अपील की।इस दौरान डॉ. एच. सिंह, डॉ. साजिदा, डॉ. वीरेंद्र यादव सहित अन्य चिकित्सकों ने भी मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में लगभल 150 मरीजों का परीक्षण किया गया और सभी को निःशुल्क दवा के साथ आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।कार्यक्रम के अंत में डॉ. आर.के. वर्मा एवं डॉ . रुचि वर्मा ने सयुक्त रूप से सभी चिकित्सकों, सहयोगियों एवं उपस्थित मरीजों के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर के सफल आयोजन से क्षेत्र के लोगों में खुशी देखी गई।इस शिशिर को सफल बनाने में हेमलता तिवारी,प्रदीप कुमार, राहुल, गुलशन, अनमोल, श्वेता, राजेश, आदि लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।बी.डी. हॉस्पिटल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच करतीं डॉ. सीमा पाण्डेय।शिविर में परामर्श के लिए उमड़ी मरीजों की भीड़ चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों को निःशुल्क दवा वितरित करते हुए।