UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*थाना जन्सा पुलिस ने नाबालिग को भगाने वाले अभियुक्त संजय कुमार को किया गिरफ्तार* 

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में थाना जन्सा पुलिस द्वारा मु0अ0स0 220/2023 धारा 363 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अपहृता/पीड़िता को दिनांक 24.10.2023 को बरामद किया गया था। आज दिनांक 28.10.2023 को मुखबिर की सूचना पर भाउपुर तिराहा के पास से उक्त मुकदमें से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त संजय कुमार पटेल पुत्र स्व0 राजकुमार निवासी ग्राम कृष्णानगर, थाना रोहनिया, जिला वाराणसी को गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना जन्सा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 जितेन्द्र गुप्ता,का0 देवेन्द्र यादव थाना जन्सा, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News