संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शुक्रवार को 11 एनडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय,वाराणसी में स्कूली छात्राओं एवं विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों की प्रतिनिधियों ने एनडीआरएफ के बचावकर्मियों की कलाइयों पर राखियाँ बाँधकर उनकी सलामती एवं दीर्घायु की मंगलकामना की।
रक्षा और स्नेह के इस पवित्र पर्व पर एनडीआरएफ के जवानों ने बहनों को यह विश्वास दिलाया कि आपदा घड़ी में वे उनके साथ चट्टान की तरह खड़े रहेंगे और देशवासियों की सेवा व सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर रहेंगे।
इस आयोजन में भारत विकास परिषद,डॉ. शंभूनाथ रिसर्च फाउंडेशन,लीला फाउंडेशन तथा आर.एस. कॉन्वेंट सैनिक स्कूल,पहड़िया की छात्राए एवं प्रतिनिधि सम्मिलित रहे।
इस अवसर पर 11 एनडीआरएफ, वाराणसी के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि
एनडीआरएफ के लिए संपूर्ण देश ही एक परिवार है। हमारी प्रतिबद्धता केवल राहत और बचाव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देशवासियों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े रहने का भी संकल्प है। हम अपने आदर्श वाक्य ‘आपदा सेवा सदैव सर्वत्र’ के अनुरूप,हर परिस्थिति में राष्ट्र की सेवा में पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ समर्पित हैं।