UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न*

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद।* सेवापुरी ब्लॉक के राजकीय हाईस्कूल करधना में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति का दो दिवसीय प्रशिक्षण जिला विद्यालय निरीक्षक एवं प्रधानाध्यापक राजकीय हाईस्कूल करधना मनोज कुमार के संयोजन में सकुशल सम्पन्न हुआ। प्रतिभागी के रूप में राजकीय हाईस्कूल भिखारीपुर ,राजकीय हाईस्कूल प्रतापपुर, राजकीय हाईस्कूल ठठरा, राजकीय हाईस्कूल महगांव और राजकीय हाईस्कूल करधना थे।प्रशिक्षक के रूप में डाॅ संजय भारती प्रधानाध्यापक राजकीय हाईस्कूल हसनपुर व डाॅ.विशालाक्षी देवी स.अ.राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज चोलापुर उक्त प्रशिक्षण के अंतर्गत सभी प्रतिभागियों को सामुदायिक सहभागिता से विद्यालय के चर्तुदिक विकास करने की महत्ता बताया गया। प्रशिक्षण के अंतिम सोपान में सभी प्रतिभागी विद्यालय के शिक्षकों एवं अभिभावकों ने विद्यालय विकास योजना प्रस्तुत की।प्रशिक्षण के समापन पर संयोजक मनोज कुमार ने सभी अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर अंचला परमार, मधुपर मुखर्जी, शिव प्रताप तिवारी, बिपिन कुमार, आदेश कुमार, पूजा वर्मा, संतोष कुमार व कमलेश उपाध्याय सहित विद्यालय के आदि लोग मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News