संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तवा के अध्यक्षता में कमिश्नरेट वाराणसी से मिशन शक्ति का कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न,मिशन शक्ति 5.0 का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार द्वारा संचालित सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तृत रूप से जन चौपाल और जन जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से सभी को जागरूक करना,लघु फिल्म प्रदर्शित करते हुए,छात्राओं की सुरक्षा पर विशेष चर्चा की गयी तथा साइबर काइम के बारे में वितृत रूप से जानकारी देते हुए कमिश्नरेट वाराणसी के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के विषय में भी जानकारी दी गई।