संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
हरहुआ।बीडीओ हरहुआ दीनदयाल ने हरहुआ ग्रामपंचायत मे निर्माणाधीन अमृतसरोवर और खेल मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंटबीडीओ बद्रीप्रसाद वर्मा भी साथ मे रहें।बीडीओ हरहुआ ने अमृतसरोवर मे अवशेष कार्य तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए।बीडीओ ने कहा कि अमृतसरोवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ के किनारे स्थित है ,इसलिए स्वास्थ्य की दृष्टि से तालाब की समुचित सफाई और सुन्दरीकरण आवश्यक है।
इसके बाद बीडीओ हरहुआ ने पीएमश्री मे चयनित कंपोजिट विद्यालय पलिया शम्भूपुर का भी निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित ग्रामपंचायतअधिकारी सीमा यादव तथा ग्रामप्रधान राजकुमार राजभर ने बीडीओ को स्कूल की स्थिति और समस्याओ से अवगत कराया। बीडीओ हरहुआ ने निर्देश दिया कि सार्वजनिक कार्यो की गुणवत्ता और समयबद्धता से कोई समझौता स्वीकार्य नही है।किसी भी दशा मे मानक का उल्लंघन नही होना चाहिए।निरीक्षण के समय ज्वाइंटबीडीओ बद्रीप्रसाद,सेक्रेटरी सीमा यादव, गौरव विश्वकर्मा ,ग्रामप्रधान राजकुमार व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।