UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*खजुरी पुलिस चौकी के सामने से मोबाइल छीन भागे बदमाश*

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद।* खजुरी पुलिस चौकी के पास से मंगलवार की रात अपाचे बाइक सवार बदमाश आटो में सवार होकर जा रहे युवक के हाथ से मोबाइल छीन भाग निकले।घटना की लिखित सूचना थाने में दी गयी, लेकिन पुलिस ने हर बार की तरह छिनैती की जगह मोबाइल खो जाने की मनमाफिक तहरीर लिखवा पीड़ित को आश्वासन देकर वापस घर भेज दी।

मिर्जामुराद के गौर गांव निवासी सुनील कुमार जैसल राजातालाब में मेडिकल स्टोर की दुकान पर काम करता हैं।दुकान बंद होने के बाद रात को आटो में सवार होकर वापस घर लौटते समय हाथ में मोबाइल लेकर गेम खेल रहा था कि इसी बीच खजुरी पुलिस चौकी के पास हाईवे पर पीछे से आये अपाचे बाइक सवार दो बदमाश झपट्टा मार हाथ से मोबाइल छीन मिर्जामुराद की ओर भाग निकले।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News