संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी:- भारत सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित संस्था सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज के माध्यम से डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने हेतु गांव के प्रत्येक व्यक्ति को भारत सरकार के सभी प्रमुख योजनाओं से जोड़ने के सफल मुहिम में अजगरा विधानसभा में सीएससी एकेडमी, वोडाफोन आइडिया फाउंडेशन और लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन के तत्वाधान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए यह एक पहल के रूप में अग्रसर है इस मोबीवैन के मध्यम से समय समय योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी प्राप्त होती रहेगी इस बैन का शुभारंभ विधायक त्रिभुवन राम द्वारा सीएससी सेंटर से किया गया |
भारत सरकार की प्रमुख सेवाएं -
प्रधानमंत्री जन धन योजना अकाउंट बरोड़ा यूपी बैंक, एचडीएफसी बैंक, प्रधानमंत्री अटल पेंशन, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, ट्रैक्टर लोन, रोटावेटर, थ्रेसर, अन्य उपकरण लोन |
पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना -
पीएम विश्वकर्मा योजना (स्वरोजकार को बढ़ावा देने हेतु),पीएम किसान सम्मान निधि योजना (किसानों को आर्थिक सहायता करने हेतु), ई-श्रम योजना ( दो लाख तक दुर्घटना हेतु),आयुष्मान भारत ( पांच लाख तक इलाज हेतु), वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना,दिव्यांग पेंशन योजना मुख्य अतिथि त्रिभुवन राम (विधायक) अजगरा विधानसभा, विशिष्ट अतिथि अविनाश मिश्रा, स्टेट कोडिनेटर सीनियर मैनेजर सीएससी उत्तरप्रदेश, जेब्रान खान स्टेट सीनियर मैनेजर (लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन) इस अवसर पर सीएससी के स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर अविनाश मिश्रा ,सीएससी जिला प्रबंधक अरविंद कुमार मौर्य,सुनील कुमार मौर्य,चोलापुर बिजली विभाग के जेई अमित शेखर ,लर्निंग लिंक्स फाऊंडेशन से जेब्रान खान एवं सीएससी केंद्र संचालक विकास अरविंद सिंह के साथ- साथ कार्यक्रम के सहयोगी रवि सिंह रघुवंशी, अनीश सिंह, मोहित, संदीप, अखिलेश शर्मा, निरंकार विश्वकर्मा, ललितेश सिंह, एवं सैकड़ो की संख्या में सम्मानित नागरिकगण उपस्थित रहे।