UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

भेलखाँ और भक्तूपुर मे फाॅगिंग और डेंगू रोधी दवा का हुआ छिड़काव किया गया

Updated on: 07 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय 

 

वाराणसी। बीडीओ हरहुआ दीनदयाल के निर्देश पर विकासखंड के भेलखा और भक्तूपुर मे सेक्रेटरी गौरव विश्वकर्मा निगरानी में सफाईकर्मियो द्वारा फाॅगिंग की गयी और डेंगू रोधी दवा का छिड़काव भी कराया गया।डेंगू महामारी के बढ़ते प्रकोप के दृष्टिगत बीडीओ हरहुआ ने सभी सचिवो और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करके फाॅगिंग हेतु ग्रामपंचायतो को चिन्हित किया है तथा विकासखंड मे डेंगू के लिए कंट्रोलरूम स्थापित कराया है।ज्वाइंटबीडीओ बद्रीप्रसाद वर्मा ने बताया कि हम ग्रामपंचायतो के ग्रामप्रधानो,सचिवों,रोजगार सेवको और पंचायत सहायको के निरंतर संपर्क मे है और उनसे निरंतर सूचना और फीडबैक ले रहे हैं।ग्रामपंचायतो से मिली सूचनाओ पर त्वरित कार्रवाई हेतु एडीओ पंचायत रवि सिंह के नेतृत्व मे डेढ़ सौ से अधिक सफाई कर्मी प्रति पल मुस्तैद हैं।बीडीओ हरहुआ दीनदयाल ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए साफ सफाई सबसे जरूरी है और इसके लिए सभी ग्रामपंचायतो मे छिड़काव के साथ साथ प्रभावित ग्रामपंचायतो मे फाॅगिंग भी कराई जा रही है।फाॅगिंग और छिड़काव के दौरान ग्रामप्रधान संजीव सिंह सोमवंशी,मनोज सिंह,ग्रामविकास अधिकारी गौरव विश्वकर्मा,कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक कृष्णकुमारमौर्य,बनारसी कोटेदार इत्यादि उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News