UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*गाँव को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधान,सचिव संसाधनों का करें सदुपयोग

Updated on: 07 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ*। ग्राम स्वराज की कल्पना तभी साकार होगी जब पंचायतें सशक्त होंगी। गांव को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधान व सचिव उपलब्ध संसाधनों का ससमय सदुपयोग करने की दिशा में तय जिम्मेदारीयों को पूरा करें।

       उक्त बातें हरहुआ ब्लाक सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत संचालित दो दिवसीय प्रधान व सचिव प्रशिक्षण के समापन अवसर पर बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा ने सम्बोधन में व्यक्त किया।

          राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत ग्राम पंचायतें स्वयं के आय के स्रोत बढ़ाने के लिए सामुदायिक सहभागिता को मजबूत बनाते हुए मौजूद संसाधनों जैसे सीएचसी सेंटर पर हर तरह की सेवाएं देने,आर0 आर0 सी0 केंद्र में एकत्रित कूड़ों की छटाई, बिक्री से आय और 'एस एल डब्लू एम' में क्रय टोटो गाड़ी से कूड़ा उठान और हर परिवार से शुल्क लेने, तालाबों में मत्स्य पालन सहित अन्य स्रोत से आय लेने की जानकारी प्रशिक्षक वीरेंद्र श्री वास्तव व शैलजा देवी ने दिया।

        समापन अवसर पर एडीओ पंचायत रवि सिंह ने कहा कि पांच पंचायतों के प्रधान व सचिव मिलकर अपने पंचायत को एक नई पहचान देकर अन्य लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बनें।

      प्रशिक्षण में पुआरी कला ,आयर , गोसाईपुर मोहाव, हरहुआ व काजीसराय के प्रधान व सचिव शामिल रहे।

        समापन अवसर पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष व सचिव जयप्रकाश भारती, सहायक विकास अधिकारी ग्राम्य विकास रविप्रकाश सिंह, सचिव संजय सोनकर ,गौरव विश्वकर्मा , सत्येंद्र कुमार व चंदा सिंह शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News