UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 आरसेटी वाराणसी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुआ ऋण

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी --उपायुक्त स्वत: रोजगार पवन कुमार सिंह एवं यूनियन बैंक आफ इंडिया वाराणसी के क्षेत्र प्रमुख शैलेंद्र कुमार की पहल पर गुरुवार 29 मई 2025 को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं हेतु ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा कुल तीन करोड़ अड़सठ लाख पचास हजार रुपए (3,68,50,000/) का प्रतीकात्मक डेमो चेक महिलाओं को प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में विकासखंड सेवापुरी की ममता एवं विकासखंड हरहुआ की ममता ने अपनी सफलता की कहानी साझा की एवं समूह से ऋण लेकर अपने जीवन में हुए परिवर्तन एवं यात्रा की कहानी सुनाई। इस कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक ने समूह की महिलाओं को आगे भी सतत रूप से ऋण वितरण उपलब्ध कराने एवं बैंक की तरफ से आवश्यक सहयोग करने की बात कही। आरसेटी डायरेक्टर ने महिलाओं को ग्रामीण क्षेत्र के अनुकूल प्रशिक्षण एवं इसके अवसरों पर चर्चा की। जिला मिशन प्रबंधक श्रवण कुमार सिंह ने समूह की महिलाओं को बैंक ऋण बीमा एवं फंड के उपयोग पर विस्तृत चर्चा की तथा आजीविका मिशन में अब तक की प्रगति को साझा किया। साथ ही और भी जरूरतमंदों समूहों को ऋण उपलब्ध कराने एवं उन्हें आजीविका से जोड़ने हेतु आवाहन किया। इस अवसर पर विक्रम सिंह, रेखा केसरी, मुख्यमंत्री युवा उद्यान एवं सोलर रूफटॉप के लाभार्थी के साथ बैंक सखी एवं समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News