संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत अडॉप्शन प्रक्रिया में थाना अध्यक्ष मेहनाजपुर मनीष पाल द्वारा तराव ब्लॉक के अवनी निवासी टीवी(क्षय रोग)के मेरीज आकाश राजभर पुत्र छन्नू राजभर उम्र लगभग 21 वर्ष को चना, गुड़,चवनप्राश एवं मूंगफली प्रदान कर उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। थाना अध्यक्ष मनीष पाल ने बताया कि टीवी जैसे गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चों के लिए दवा के साथ पौष्टिक आहार भी उतना ही जरूरी है।इसी क्रम में उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य न केवल बच्चों को स्वास्थवर्धक सामग्री उपलब्ध कराना है कि समाज को यह भी संदेश देना है कि टीवी पूरी तरह ठीक हो सकती है बशर्ते समय पर दवा और उचित खान-पान का पालन किया जाए
। इस दौरान उपस्थित अभिभावकों ने थाना अध्यक्ष के इस मानवीय प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों में पुलिस और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता और मजबूत होता है।