संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एवं सांसद चंदौली डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि यह बजट माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ-सबका विकास‘ नारे को धरातल पर प्रस्तुत करने वाला है।यह बजट उत्तर प्रदेश के विकास की गति को और तेज करेगा तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित आत्मनिर्भर भारत के विज़न को साकार करने में अग्रिम भूमिका निभाएगा।माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने इस बजट को भगवान श्री राम को समर्पित करते हुए जन कल्याण को समर्पित किया गया है। बजट के आरंभ, मध्य और अंत में श्री राम हैं, श्री राम लोकमंगल का पर्याय हैं और यह दस्तावेज़ लोकमंगल को समर्पित है।प्रदेश सरकार के इस बजट में महिला, युवा, किसान और रोजगार सृजन पर सर्वाधिक जोर दिया गया है। जो माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास‘ नारे को चरितार्थ करता है। आने वाले 25 साल देश के लिए कर्तव्यकाल है इस कर्तव्यकाल में उत्तर प्रदेश का यह बजट माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 2047 तक विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मज़बूत करेगा।इस बजट के लिए मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं वित्त मंत्री वित्तमंत्री सुरेश खन्ना जी को धन्यवाद और बहुत-बहुत बधाई देता हूं।