UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

UP में सजेगी अन्नपूर्णा रसोई, 17 शहरों में हर दिन 1000 लोगों का भरेगी पेट.

Updated on: 24 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गरीबों और जरूरतमंदों के लिए ‘अन्नपूर्णा रसोई योजना’ शुरू करने का फैसला किया है सरकार की इस योजना के तहत नगर विकास विभाग राज्य के 17 प्रमुख शहरों में इस सुविधा की शुरुआत करेगा अन्नपूर्णा रसोई के तहत शहरी गरीबों को मात्र 22.50 रुपए में भरपेट, सस्ता और पौष्टिक खाना दिया जाएगा। योगी सरकार की इस योजना के तहत पहले चरण में.कानपुर, गाजियाबाद, लखनऊ, वाराणसी, आगरा और प्रयागराज जैसे बड़े शहरों में 5-5 कैंटीन की शुरुआत की जाएंगी। 

इसके साथ ही बरेली, अलीगढ़, गोरखपुर, फिरोजाबाद, झांसी, मुरादाबाद, मेरठ, मथुरा, सहारनपुर, अयोध्या और शाहजहांपुर में भी अन्नपूर्णा रसोई की व्यवस्था की जाएगी। 

इन कैंटीनों को इस तरह से तैयार किया जाएगा जिससे हर दिन कम से कम 1000 थालियां तैयार की जा सकें, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो सकें।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News