पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर रामनगर मड़ियाहूँ क्षेत्र के दमोदरा गांव निवासी रंजन सिंह का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से डिप्टी जेलर पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। रंजन सिंह, राजेंद्र बहादुर सिंह के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी मेहनत लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की है। साधारण परिवार से आने वाले रंजन ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी पढ़ाई जारी रखी और लक्ष्य को हासिल किया जैसे ही उनके चयन की खबर गांव और आसपास के क्षेत्रों में पहुंची, बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों, मित्रों और ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। लोगों का कहना है कि रंजन की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। रंजन सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और मित्रों को दिया है। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।