UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने घुस का रुपया ना देने पर बड़े मुकदमे में फसाने का दिया धमकी

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। लमही, रसूलपुर स्थित एक निजी मकान में अपने आप को विद्युत कर्मि बता कर छापा मारा। जहां मकान की जाँच में कोई त्रुटि नहीं पाये जाने पर भी सुविधा शुल्क मांगा गया। और न मिलने पर धमकी दी गई। जिस संबंध में पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।

 रेनु सिंह पत्नी स्व० विनय कुमार सिंह निवासिनी ग्राम रसूलपुर, लमही ने बताया है कि वह सम्मानित विद्युत उपभोक्ता है। जिनका कनेक्शन सं० 170821000 है। जिसके घर पर 2 किलो वाट कनेक्शन के साथ स्मार्ट मीटर लगा हुआ है। जिसका नियमित भुगतान समय समय पर किया जाता है। सोमवार 02 जून 25 को दोपहर में करीब 12:30 बजे अपने आप को विद्युत विभाग का अधिकारी बताते हुये घर में घुस आये। तब प्रार्थिनी घर में अकेली थी। कारण पुछने पर उन लोगों द्वारा विद्युत मीटर की जाच किया गया। पुछने पर भी बताये की सब सही है। बस आपका लोड ज्यादा है। कुछ पैसा दीजिए वरना आपकी लाइन काट दी जायेगी। प्रार्थिनि द्वारा उनको बताया गया कि वह घर में अकेली है। पुत्र के आने पर पर पैसा आपके पास आफिस में भेजवा देगी। ये बातें सुनते ही अपने आपको एसडीओ व जेई बताने वाले दोनो व्यक्ति भड़क गये। और साथ आए दो लाइन मैनों से सीढ़ी लगाकर तुरन्त लाईन काटने को बोले। जिसके बाद लाइन मैनों ने बाहर से ही सीढ़ी लगाकर बीच से केवल काट दिया। प्रार्थनी के सूचना पर उसका पुत्र आया और विद्युत विभाग के अधिकारी जो दूर जा चुके थे रोककर अपने कनेक्शन काटने के बाबत पुछताछ किया। तो जेई साहब ने किनारे ले जाकर 20 हजार रुपये एसडीओ साहब को देने की मांग की। जिसपर मेरे पुत्र ने कारण पुछा और साक्ष्य मांगा जो पह नहीं दिखा पाये। शोरगुल सुनकर और लोग आ गये। जिसपर सभी लोग उपरोक्त भ्रष्ट एसडीओ व जेई के खिलाफ आक्रोशित हो गये। मामला बढ़ता देख एसडीओ ने लाइमैन मुकेश कुमार यादव को भेजवाकर लाइन जोड़ने को कहा। जिसके बाद बिजली जोड़ी गई। जाते-जाते एसडीओ ने कहा कि, तुम्हारे ऊपर बड़ा मुकदमा विद्युत चोरी सम्बन्धी लिखायेगे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News