UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

नव निर्वाचित सांसद वीरेंद्र सिंह ने स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज से लिया आशीर्वाद

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। चंदौली से नवनिर्वाचित सपा सांसद वीरेंद्र सिंह बुधवार को सक्तेशगढ़ आश्रम जाकर स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज का दर्शन किया और दंडवत प्रणाम कर आशीर्वाद लिया।अड़गड़ानंद महाराज ने प्रसाद स्वरूप लाल गमछा दिया। महाराज जी ने वीरेंद्र सिंह को सत्संग सुनाते हुए कहा कि मानव का एकमात्र शास्त्र यथार्थ गीता है,एक परमात्मा का भजन करे यथार्थ गीता के अनुसार चलने से समाज मे फैली कुरीतिया जैसे जाति- पाती,छुआ छूत,ऊंच -नीच,अमीर गरीब आदि दूर होगी। सांसद वीरेंद्र के साथ पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल,पूर्व विधायक प्रभु नारायण सिंह,चंद्रशेखर यादव,महेंद्र पटेल,पूर्व ब्लाक प्रमुख रामबालक पटेल सहित दर्जनों लोगों ने आशीर्वाद लिया।आशीष महाराज,दीपक महाराज,लाले महाराज,मनीष महाराज,पालन हार महाराज आदि संत उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News