UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

विधायक त्रिभुवन राम जी द्वारा लगाया गया सोलर लाइट अज्ञात चोर जड़ से उखाड़ कर लेकर गये भाग

Updated on: 24 June, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ 

चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर चौकी के अंतर्गत भोहर गांव के तीन घरवा ब्राह्मण बस्ती की रोड पर लगा सोलर लाइट अज्ञात चोरों द्वारा जड़ से उखाड़ कर लेकर भाग जाने की सूचना मिली है जानकारी के अनुसार यह सोलर लाइट अजगरा विधायक माननीय त्रिभुवन राम द्वारा 2 वर्ष पूर्व में लगाया गया था। बीती रात संजीव मिश्रा उर्फ राजन मिश्रा की दुकान के सामने सार्वजनिक स्थान रोड पर  सोलर लाइट लगाया गया था। सुबह जब दुकान खोलने गए सोलर लाइट जड़ से उखाड़ कर गायब की जानकारी मिली इसकी लिखित  सूचना तत्काल 112 पर दिया गया।पीआरबी मौके पर पहुंचकर इसकी लिखित सूचना थाना पर देने को कहा। संजीव मिश्रा उर्फ राजन मिश्रा द्वारा इसकी लिखित सूचना चौकी पर दे दी गई है ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने मांग किया है कि चोरों को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई  किया गया जाय जिससे भविष्य में कोई चोरी ना कर सके।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News