संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। सनातन और हिंदू नववर्ष के प्रति हिंदुओं को जागृत करने के उद्देश्य से चल रहे हर घर भगवा कार्यक्रम के तहत सोमवार को वाराणसी विकास प्राधिकरण बोर्ड के मानद सदस्य अम्बरीष सिंह भोला द्वारा चोलापुर थानाक्षेत्र के महावीर बाजार से चमरहा बाजार तक घर घर भगवा ध्वज का वितरण किया गया। इस दौरान सैकड़ों सनातनी युवक हाथ के भगवा झंडा लिए लोगों को सनातन धर्म तथा हिन्दू नव वर्ष के प्रति जागृत किया।
कार्यक्रम के दौरान आशुतोष सिंह आशु,अनिल मिश्रा,अवधेश चौबे,मनीष चौबे,श्रवण मिश्रा,अभिनव मिश्रा,अनुराग मिश्रा,रवि शंकर मिश्रा,घासी पटेल,शिवम,नितिन,सुमित समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।