पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख
जौनपुर जफराबाद।क्षेत्र के गोपीपुर गांव में गुरुवार की शाम को एक 35 वर्षीय मजदूर कुत्ते के हमले में गम्भीर रूप से घायल हो गया।उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया।ऊक्त गांव निवासी अशोक राजभर पुत्र रामसहाय राजभर मजदूरी का काम करता है।वह गांव के एक व्यक्ति के खेत मे बंटाई पर धान की फसल बोया था।शाम को उसकी पत्नी व बच्चे खेत मे धान काट रहे थे।वह भी खेत मे धान कटवाने जा रहा था।अभी वह खेत मे घुसा ही था कि एक पालतू कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया।कुत्ते ने उसके सिर तथा गले पर हमला किया।वह गिर पड़ा।पत्नी बच्चे डर से शोर मचाते हुए भागने लगे।तब तक कुत्ते का मालिक आ गया।उसने कुत्ते को पकड़ा।अशोक का सिर तथा गले में डेढ़ से दो इंच का घाव हो गया है।मजदूर अशोक का कहना है कि कुत्ते के मालिक ने कुत्ते को घंडरोज को देखकर कुत्ते को ललकार कर छोड़ दिया।कुत्ता उसकी तरफ नही गया।वह अशोक पर आकर हमला कर दिया।कुत्त्ता नगर पंचायत कस्बे के बदलपुर वार्ड निवासी एक व्यक्ति का है थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि मजदूर के परिजनों ने मौखिक सूचना दिया है।अभी तहरीर नही मिली है।तहरीर मिंलने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।