संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चोरी/लूट की घटनाओं के अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व मे थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0022/24 धारा 380/411 भा०द०वि० थाना मण्डुवाडीह से सम्बन्धित प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त आशीष कुमार पाल पुत्र सुभाष पाल निवासी कोरौटा थाना लोहता वाराणसी को दिनांक-08.02.24 को समय करीब 20.45 बजे इग्लिसिया लाइन सिगरा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त मे चोरी गया 02 अदद मोबाईल फोन, 01 अदद एसबीआई विजा कार्ड व घटना में प्रयुक्त 01 अदद वाहन टीवीएस मोपेड बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।विवरण पूछताछ- अभियुक्त आशीष कुमार पाल ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं दिनांक-07.02.24 को खुशी वाटिका मैरिज लॉन के अंदर बने कमरे से दो मोबाइल व SBI विजा कार्ड चोरी कर लिया था, समय सुबह का था और उस व्यक्त मुझे कोई वहाँ दिखाई नहीं दिया तो मैं चोरी करके अपने आप को छुपाते-छुपाते अपनी टीवीएस मोपेड लूना के साथ मौके से भाग गया था।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सत्यानन्द यादव,हे0का0 शक्ति सिंह यादव,हे0का0 शत्रुघ्न सिंह,का0 सूर्यभान सिंह थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।