संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
हरहुआ। बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य को लेकर शासन-प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह जुटा हुआ है। स्वास्थ्य सेवाओं के संसाधन सहित उसका दायरा भी बढ़ाया जा रहा है। बच्चों के स्वास्थ के लिए जनपद स्तर पर सेवाएं थी लेकिन अब सीएचसी स्तर पर भी व्यवस्था किया गया है।
अतिकुपोषित बच्चों के उपचार के लिए हरहुआ ब्लाक के सीएचसी पुआरी कला स्थित मिनी एनआरसी का भ्रमण प्रभारी डॉ0 सन्तोष कुमार ने किया। जहां 5बेड पूरी तरह से फूल मिले।
प्रभारी चिकित्साधिकारी पुआरी कला डॉ0 रामाशीष ने बताया कि कुल 5 बेड है जो फूल हैं।सभी बच्चो को दूध और दवा मुहैय्या कराया जा रहा है।डॉ0 मनीषा श्रीवास्तव साथ मे देखरेख कर रही हैं। वही आज की ओपीडी 80 में 5 बुखार ,एनसीडी स्क्रीनिंग 26 व आईपीडी 9 हुई है।
हरहुआ पीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 सन्तोष कुमार ने बताया कि कुल 103 की रही वहीं 7 महिला नसबंदी हुई। आज मात्र 4प्रसव हुए जिनकी ठंड से सुरक्षा के उपाय करा दिए गए हैं। अटेंडेंट के लिए अलाव सहित रात्रि सत्र के चिकित्सक ,वार्ड ब्याय की तैनाती की गई है। इमरजेंसी के लिए एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध है।