विवेक राय की खास रिपोर्ट
*मिर्जामुराद।* मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन के मामले में रविवार को जांच के बाद डीसीपी गोतमी जोन ने मिर्जामुराद थाने के ड्राइवर फूलचंद्र यादव को निलंबित कर दिया।वही विभागीय जांच के आदेश दे दिया।
बताते चले कि बीते गुरुवार की दोपहर भोरखुर्द गांव में अवैध रूप से खनन करने वाले तकरीबन 10 ट्रैक्टर और खनन मशीन लगाकर अवैध रूप से खनन कर रहे थे।एक शख्स के विरोध करने पर पुलिस का धौंस दिया।और कहां की जिससे शिकायत करनी है कर लो थाने पर पैसा दिया जाता है ड्राइवर के माध्यम से।इसी बीच थाने के ड्राइबर का एक आडियो वायरल हुवा जिसमे खनन के बावत पूछे जाने पर कहां जा रहा है कि जीने-खाने दो।थाने के ड्राइवर ने एक शख्त का नाम लेकर कहा कि वही करवा रहा है।जिसमे उच्चशिकारियो ने अवैध खनन के मामले में जांच करवाया तो ड्राइव दोषी पाया गया।रविवार को डीसीपी गोतमी जोन विक्रांत वीर ने ड्राइवर फूलचंद्र यादव को निलंबित करते हुए विभागीय जांच बैठा दिया।वही मिर्जामुराद पुलिस ने खनन के मामले में दो ट्रैक्टर ट्राली को थाने लाकर 207 में सीज कर दिया।