UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 शासन द्वारा नामित पार्षदों का महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि द्वारा हुआ सम्मान 

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय गुलाब बाग पर मंगलवार को अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में शासन द्वारा नामित सभासदों के सम्मान में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि द्वारा शासन द्वारा नामित दस पार्षदों का सम्मान माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम देकर किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ वंदे मातरम के सामूहिक गान के साथ किया गया। जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ने अपने संबोधन मे कहा कि नामित पार्षद समाज और संगठन के बीच एक सशक्त कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने सभी पार्षदों से जन सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने का आवाहन किया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि नामित पार्षद नगर विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पार्षद नगर के सर्वांगीण विकास में सक्रिय योगदान देंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन नवीन कपूर द्वारा किया गया। जबकि अन्त में अशोक पटेल ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। सम्मानित होने वाले नामित पार्षदों में प्रमुख रूप से संजीव चौरसिया एडवोकेट, कमलेश पाल, रमाशंकर सिंह पटेल, सन्तोष शोलापुरकर, मनोज यादव, कृष्ण कुमार उर्फ किशन कनौजिया, अंकुर मेहरोत्रा, मुन्ना सरोज, सत्यनारायण साहनी एवं सुधीर कुमार त्रिपाठी के नाम शामिल रहे। इस सम्मान समारोह के अवसर पर महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी, राहुल सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, मधुकर चित्रांश, अभिषेक मिश्रा, अशोक जाटव, मधूप सिंह, आलोक श्रीवास्तव, रचना अग्रवाल, अशोक यादव, प्रीति सिंह, गीता शास्त्री, अजय गुप्ता, प्रमोद यादव मुन्ना, योगेश वर्मा, राजेंद्र सिंह पटेल, अनिल तिवारी, मीडिया प्रभारी एवं सहसंयोजक अशोक कुमार पाण्डेय, पिंटू जायसवाल, प्रमील पाण्डेय समेत अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

 

 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News