संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
विनय सिंह
वाराणसी। बाबतपुर अकाशा एयरलाइंस की नई विमान सेवा वाराणसी से मुंबई और मुंबई से दोहा के लिए 28 मार्च से शुरू हो रहा है,एयरलाइंस कंपनी के द्वारा बुकिंग भी शुरू कर दी गई है,इस विमान से पूर्वांचल के आजमगढ़,गाजीपुर,जौनपुर सहित आपस जिले के यात्रियों को खाड़ी देश की यात्रा के लिए सुविधा होगी।बताते चलें कि अकाशा एयरलाइंस का विमान QP 1492 वाराणसी एयरपोर्ट से सुबह 10:30 बजे उड़ान भर कर मुंबई एयरपोर्ट पर दोपहर लगभग 12:40 बजे पहुंचेगी,यात्री उसके बाद फिर मुंबई एयरपोर्ट से दोपहर 2:30 बजे दोहा के लिए चेकिन कराने के बाद दूसरी विमान QP 70 से शाम 5:30 बजे उड़ान भरकर दोहा एयरपोर्ट पर रात्रि 7:40 बजे पहुंचेगी।
*इस विमान से 15-15 किलो के दो बैग में लगेज लेकर जा सकेंगे यात्री*
इस विमान से विशेष तौर पर यह सुविधा मिलेगी कि यात्री 15-15 किलो के दो लगेज बैग लेकर जा सकेंगे साथ ही अन्य एयरलाइंस की तरह 7 केजी हैंड बैग लेकर यात्रा कर सकेंगे,अकाशा एयरलाइंस के अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि इस विमान के शुरू होने से आजमगढ़ और आसपास के जिले के यात्रियों को दुबई, कतर,दोहा गल्फ कंट्री की यात्रा करने वाले यात्रियों को इस विमान के शुरू होने से सहूलियत होगी।इस विमान का किराया लगभग 22723 रुपए होगी,इस विमान से यात्रा करने के लिए यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टिकट बुकिंग शुरू कर दी गई है।