संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध मार्गदर्शन व थानाध्यक्ष दशाश्वमेध के नेतृत्व में थाना दशाश्वमेध पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-010/2024 धारा 379 भादवि थाना दशाश्वमेध वाराणसी से सम्बन्धित वादी मुकदमा की जेब से मोबाइल फोन चोरी करने वाले वांछित अभियुक्त चन्दन कुमार पुत्र राजकुमार निवासी तीन पहाड थाना तीन पहाड जिला साहबगंज झारखण्ड उम्र करीब 20 वर्ष व एक किशोर अपचारी को आज दिनांक 16.01.2024 को समय करीब 13.20 बजे अहिल्याबाई घाट के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना दशाश्वमेध पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ विवरण :- गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मैनें अपने साथी (अपचारी किशोर) के साथ मिलकर गिरजाघर चौराहे के पास से एक व्यक्ति की जेब से मोबाइल फोन चोरी किया था तथा अन्य 04 मोबाइल फोन अलग-अलग जगह से हमलोगो ने चोरी किया था जिसको बेचने के फिराक में थे कि आज आप लोगों ने हम दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में म०उ०नि० बिभा यादव,उ0नि0 श्री शुभेन्दु दीक्षित (क्राइम टीम प्रभारी),उ0नि0 श्री पंकज कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी शीतला घाट,का0 रवि प्रकाश राम,का0 मयंक भूषण,का0 सोनू कुमार थाना दशाश्वमेध, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।