संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ* :शिक्षक समाज रचना का केंद्र बिंदु बनकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग कर सम्माननीय बनता है उनका सम्मान हमारी विरासत में मिली भारतीय परंपरा का निर्वहन है। उक्त बातें बी आर0 सी 0 हरहुआ पर खंड शिक्षा अधिकारी हरहुआ पंकज कुमार ने व्यक्त किया। बैठक में निम्न एजेंडा विंदु सामुदायिक सहभागिता , नवीन नामांकन ,गुणवत्ता शिक्षा ,मानव सम्पदा ,समेकित शिक्षा और टी0 एल0 एम ,निपुण तालिका पी0 एम0 सूर्य घर योजना पर विस्तृत चर्चा हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय से राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति, अटल आवासीय सर्वोदय इंस्पायर एवार्ड प्रतियोगिता में चयनित होने वाले छात्र के विद्यालय के प्रधानाध्यपक को खंड शिक्षा अधिकारी हरहुआ द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ए 0आर0 पी0 रणधीर सिंह, अनिल सिंह, शैलेश मिश्रा व प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, प्रधानाध्यापक कुमुद सिंह, बीना सिंह, ललित कुमार सिंह, धीरेन्द्र विक्रम सहित समस्त प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।