मतदाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में कंचनपुर निवासी हंसराज विश्वकर्मा को राज्यमंत्री बनाए जाने पर हरहुआ मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शनिवार शाम हरहुआ मंडल कार्यालय पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े और मजीरा बजाकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान "हंसराज विश्वकर्मा जिंदाबाद", "भाजपा जिंदाबाद" और "मोदी-योगी जिंदाबाद" के नारे लगाए गए। आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।
मंडल अध्यक्ष अजय मिश्रा ने कहा, हंसराज जी जमीन से जुड़े नेता हैं। संगठन के काम से हरहुआ, सेहमलपुर, भुइली, गोकुलपुर क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहे हैं। उनके मंत्री बनने से पूर्वांचल सहित वाराणसी ग्रामीण के विकास को नई गति मिलेगी। NH-31 सर्विस लेन, संपर्क मार्गों की मरम्मत, बिजली-पानी की समस्या का अब जल्द समाधान होने की उम्मीद है।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि हंसराज विश्वकर्मा का हरहुआ मंडल से पुराना नाता रहा है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्या को उन्होंने हमेशा शासन तक पहुँचाया है। इसीलिए कार्यकर्ता उन्हें 'घर का मंत्री'मानकर जश्न मना रहे हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से कपिलनारायन पांडेय ,आशुतोष मिश्रा, मण्डल उपाध्यक्ष अरुणेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री अनिल पांडेय, सेक्टर प्रभारी, ग्राम प्रधान एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे