संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ अतुल राय
*हरहुआ*स्थानीय विकासखंड सभागार मे "रैकिट इंडिया और जागरण पहल" के संयुक्त तत्वावधान मे हार्पिक विश्व शौचालय महाविद्यालय द्वारा सफाईकर्मियो का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज शनिवार को संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाकप्रमुख हरहुआ विनोद उपाध्याय 'बब्बू' ने कहा कि ईश्वर के बाद यह स्वच्छता ही है जो हमारी रक्षक है।सफाई ही जीवन है ।स्वच्छता ही सावधानी है और उपचार भी।
एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने कार्यक्रम मे दैनिक जागरण और रैकिट इंडिया की सराहना करते हुए कहा कि डेटाल जैसे ब्रांड समाज और स्वच्छता के प्रहरी है।
एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़ ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से वाटर सेनिटेशन, फैसिलिटी मैनेजमेंट और व्यवहार परिवर्तन के क्षेत्र में भारी बदलाव दिखेगा।
डिस्ट्रिक्ट मोबलाइजर सुजीत उपाध्याय ने सफाईकर्मियों को स्वच्छता के टिप्स दिये।
स्टेट मैनेजर संजय सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत 2500 लोगो को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
कार्यक्रम के उपरांत भगत सिंहयादव तथा ग्रामप्रधान अनौरा दीपक चौहान ने प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम मे अवर अभियंता विनोद शर्मा, अमितेश श्रीवास्तव बोरिंगटेक्नीशियन,वसीम अकरम पहल, ओंकारनाथ शास्त्री, इन्द्रजीत राम,दिनेश राजभर,संजय यादव ,राजकुमार यादव ,सिजामुद्दीन,दीपचंद,शीतला प्रसाद, महादेव समेत अन्य सफाई कर्मी उपस्थित रहे।