UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*लाडो मद्धेशिया व्यस्त हैं 'शिव रागिनी' की शूटिंग में, आएंगे चैलेंजिंग रोल में नजर*

Updated on: 17 June, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- अपनी शानदार गायकी से करोड़ो दिलों पर राज कर रहे स्टार सिंगर एक्टर लाडो मद्धेशिया इन दिनों जहाँ एक से बढ़कर एक बेहतरीन गानों से अपने फैंस व ऑडियंस का दिल जीत रहे हैं, वहीं एक के बाद एक बेहतरीन फिल्मों की शूटिंग भी कर रहे हैं। इसी क्रम में वे बहुत ही बेहतरीन भोजपुरी फिल्म 'शिव रागिनी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश की पावन नगरी व बाबा विश्वनाथ की धरती (काशी) वाराणसी में जोर शोर से भव्य पैमाने पर की जा रही है। 

कैप्टन वीडियो प्रा.लि. के बैनर तले बन रही सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म 'शिव रागिनी' में केंद्रीय भूमिका में लाडो मद्धेशिया हैं। उनके साथ संयुक्ता राय बतौर हीरोइन नजर आने वाली हैं। उनकी रोमांटिक केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। साथ ही अनूप अरोरा, बीना पांडेय, अभय झा, अशोक गुप्ता प्रमुख भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर त्रिवेणी सिंह, उमा गुप्ता हैं। जिन्होंने भोजपुरिया सिनेप्रेमियों को बेहतरीन फ़िल्म देने का संकल्प लिया है, जिससे हर वर्ग के ऑडियन्स फिल्म देखकर मनोरंजन कर सके। डायरेक्टर शत्रुघन गोस्वामी हैं, जो बहुत ही बेस्ट फिल्म की मेकिंग कर रहे हैं। यह फिल्म दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करने वाली है। संगीतकार साजन मिश्रा ने बहुत ही मधुर और कर्णप्रिय संगीत बनाया है। विशेष अभार अमित गुप्ता  का है। इस फ़िल्म के डीओपी डीके शर्मा हैं। प्रोडक्शन अभिषेक पाण्डेय कर रहे हैं।गौरतलब है कि युवा दिलों की धड़कन लाडो मद्धेशिया फ़िल्म 'शिव रागिनी' के अलावा कैप्टन वीडियो प्रा.लि. की लगातार कई फिल्मों में बतौर हीरो नजर आने वाले हैं।बता दें कि लाडो मद्धेशिया आजकल जो भी फ़िल्में कर रहे हैं, उन फिल्मों की कहानी और उनका किरदार काफी दमदार होता है। उनकी अलग-अलग टीवी चैनलों पर प्रसारित होने वाली फिल्मों को जहाँ दर्शक खूब पसंद करते हैं, वहीं हाईएस्ट टीआरपी भी मिलती है। इन दिनों लाडो मद्धेशिया अपने दमदार अभिनय और सिंगिंग से ऑडियंस के दिलों पर अमिट छाप छोड़कर मुकम्मल स्थान बना चुके हैं। उनकी फिल्में जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News