UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

एडीसीपी महिला क्राइम ने थानों की महिला बीट अधिकारियों के साथ किया गोष्ठी

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी-- पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशानुसार की अपर पुलिस उपायुक्त (महिला क्राइम) ममता रानी ने सोमवार को यातायात सभागार में जनपद के समस्त थानों की महिला बीट अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित किया। इस गोष्ठी में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार महिला बीट प्रणाली के सुदृढ़ीकरण हेतु महिला बीट पुलिस कर्मियों के समुचित सदुपयोग एवं उनके द्वारा महिला बीट के संदर्भ में की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में महिला बीट बुक एवं सरकारी योजनाओं, विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों, महिला संबंधी महत्वपूर्ण कानूनो एवं प्रावधानों से संबंधित एक बुकलेट तैयार करवा कर समस्त थानों की महिला बीट कर्मियों को गोष्ठी के दौरान वितरित किया गया। साथ ही डीजी परिपत्र के अनुसार कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। गोष्ठी में महिला बीट के अधिकारियों को अपनी बीट क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं, बालिकाओं तथा महिला अपराध की पीड़ितों से निरंतर समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास कर समाधान निकालने एवं महिला संबंधी अपराध या अन्य कोई समस्या उत्पन्न होने की स्थिति में महिला पुलिस अधिकारी द्वारा तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। गोष्ठी के दौरान महिला बीट अधिकारी अपने-अपने बीट क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर आम जन से संवाद स्थापित कर महिलाओं व बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों- 112,,1090,181,108, 1076 आदि के संबंध में जागरूक करने एवं अन्य संबंधित विभागों से भी समन्वय स्थापित कर उनकी मौजूदगी में बीट क्षेत्र के गांवों व मोहल्लों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News