संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। 16 दिसंबर 1971 का विजय दिवस याद आते ही रामेश्वर-हरहुआ क्षेत्र के हर युवा का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। यह वही दिन है जब हमारे देश के रणबांकुरों ने पाकिस्तान की ढाका,अकोरा,हिल्ली पोस्ट पर तिरंगा फहरा दिया था। आज विजय दिवस के अवसर पर नमो नमः सेवा दल बरेमा के युवाओं ने तिरंगे के साथ शहीद हुए जवानों को याद कर श्रद्धाजली अर्पित किया।इस मौके पर अध्यक्ष रंजीत तिवारी ने कहा हम सभी युवाओं को इस वीर सपूतों से सीख लेकर देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा लेनी चाहिए।रामेश्वर बीडीसी विशाल कुमार गुप्ता और जगापट्टी में प्रीतेश त्रिपाठी के नेतृत्व में युवाओं ने वीर सपूतों को याद किया।हरहुआ क्षेत्र के औरा,मुर्दहा,आयर,हरहुआ में भी तिरंगे के साथ शहीद युवाओ को याद किया। प्रमुख रूप से आशु तिवारी,दीपक,राहुल,किशन तिवारी,करन,शिवम,गोलू,हेमंत,देवेश श्रीवास्तव,सन्तोष कुमार,फकरुद्दीन सहित अन्य युवा शामिल रहे।