संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ।* शासन द्वारा समाज से बीमारियों पर नियंत्रण और खात्मे की शत प्रतिशत योजनाओं को लेकर एएनएम को एक दिवसीय प्रशिक्षण देकर टीकाकरण के माइक्रोप्लान बनाने और उसे क्रियान्वयन की जानकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा पीएचसी हरहुआ सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण में दिया गया।
पीएचसी प्रभारी डॉ0 सन्तोष कुमार ने सभी एएनएम को निर्देशित करते हुए कहा कि एएनएम माइक्रोप्लान के तहत आशाओं से सर्वे कराकर ड्यू लिस्ट तैयार करें और तय सीमा के अंदर हर हाल में लाभार्थी का टीकाकरण पूर्ण कराएं। उनकी समस्याओं को तत्काल समाधान के लिए सुपरवाइजर भी गम्भीरता से सहयोग करेंगे। कार्य को तय समय मे सेवा भावना के साथ पूर्ण करें। किसी भी दशा में सहयोग प्रदान की जाएगी
प्रशिक्षण में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 ए0 के0 मौर्य यूनिसेफ से डॉ0 शाहिद व विश्व स्वास्थ्य संगठन से मॉनिटर तरुण पांडेय ,मॉनिटर रामकुमार ने विषयक जानकारी दी।
प्रशिक्षण में 42 एएनएम 7 सुपरवाइजर सहित स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार गुप्ता,बीपीएम बसंतलाल श्रीवास्तव ,फार्मासिस्ट आई सिद्दीकी, राकेश कुमार ,कार्यालय सहायक पंकज कुमार सिंह सहित चिकित्सकों ने स्तरीय जानकारी संग सहयोग प्रदान किया। एएनएम को स्वास्थ्य टीम द्वारा कुछ प्रैक्टिकल जानकारी "करके जानकारी हासिल करना" और माइक्रोप्लान में हर छोटी छोटी जानकारियों को चिन्हित करने के तौर तरीके बताए गए।स्वल्पाहार के बीच फार्मेट व निर्देश पुस्तिका प्रदान की गई