UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*चोलापुर पुलिस ने बरामद किया 12 खोया हुआ मोबाइल,एसीपी सारनाथ ने किया सुपुर्द*

Updated on: 05 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 वाराणसी के चोलापुर पुलिस द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए 12 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया। 

यह सफलता स्थानीय नागरिकों की शिकायतों पर की गई तकनीकी जांच,सर्विलांस और सतत प्रयासों का परिणाम है। पुलिस टीम ने मोबाइल लोकेशन ट्रेसिंग के माध्यम से विभिन्न स्थानों से इन मोबाइलों की बरामदगी की।सभी मोबाइल स्वामियों को सारनाथ एसीपी विदुष सक्सेना के द्वारा थाना चोलापुर कार्यालय में आमंत्रित किया गया,जहां एसीपी सारनाथ ने व्यक्तिगत रूप से एक-एक कर सभी मोबाइल फोन उनके मालिकों को सुपुर्द किए। मोबाइल प्राप्त करते समय लोगों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था। उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए इस कार्य को जनसेवा की मिसाल बताया।        

 एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना ने इस मौके पर कहा कि पुलिस का उद्देश्य न केवल अपराध पर नियंत्रण पाना है,बल्कि आम जनता की मदद कर उनका विश्वास भी बनाए रखना है। चोलापुर पुलिस की इस कार्यवाही से आमजन में सुरक्षा की भावना और पुलिस के प्रति भरोसा और भी मजबूत हुआ है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News