UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जौनपुर खाद्यान्न घोटाले में संलिप्त कोटेदार को ईओडब्ल्यू पुलिस ने जौनपुर से किया गिरफ्तार 

Updated on: 05 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- वर्ष 2004 से 2005 के मध्य जनपद जौनपुर में केंद्र /राज्य सरकार द्वारा संचालित संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के अंतर्गत विकासखंड सरकोनी के विभिन्न गांवों में क्षेत्र पंचायत अंश से नाली निर्माण, खड़ंजा निर्माण, पटरी मरम्मत, संपर्क मार्ग पर मिट्टी का कार्य, सीसी रोड, पुलिया निर्माण का कार्य कराया जाना प्रस्तावित था। काम में लगे मजदूरों को कार्य के बदले खाद्यान्न (चावल) वितरित किया जाना था। इस संबंध में वर्ष 2012 में थाना जलालपुर जौनपुर पर अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत है। अभियोग में शामिल अभियुक्त गण बीडीओ, ब्लॉक प्रमुख, सचिव और कोटेदार द्वारा आपस में मिली भगत व धोखाधड़ी करके फर्जी मस्टर रोल तैयार कर खाद्यान्न पात्र श्रमिकों को ना देकर खाद्यान्न का कालाबाजारी कर लाखों रुपए की शासकीय धन की क्षति की गई। वांछित अभियुक्त हीरालाल मोर्य पुत्र राजा राम मौर्य ग्राम बाबूपुर थाना जफराबाद जौनपुर का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार द्वारा गठित टीम ने 09 जनवरी को दोपहर में अभियुक्त को उसके निवास स्थान से ईओडब्ल्यू के निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा की टीम में शामिल निरीक्षक करुणेश सिंह, रविंद्र प्रताप यादव, मुख्य आरक्षी सरफराज अंसारी द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया गया। अभियुक्त को वाराणसी भ्रष्टाचार कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News