संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम व वारण्टी/फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0नं0-2898/2019 बनाम् मंगल वगैरह धारा 323/504 भा0द0वि0 थाना चोलापुर से सम्बन्धित वारण्टी मंगल पुत्र भिक्खू निवासी ग्राम अल्लोपुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को दबिश देकर आज दिनांक-21.02.2024 को समय करीब 01.00 बजे रात्रि मे वारण्टी के घर ग्राम अल्लोपुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चंदापुर चौकी प्रभारी उ0नि0 मनीष पाल,हे0का0 विश्राम यादव,का0 विकास कुमार थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।