संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस
वाराणसी हरहुआ विकासखंड के उदयपुर ग्राम पंचायत के तीन आंगनबाड़ी केंद्र को ग्राम पंचायत द्वारा बर्तन किट प्रदान किया गया मुख्य विकास अधिकारी की मनसा के अनुरूप ग्राम पंचायत द्वारा पहल किया गया ग्राम प्रधान सूद्धू ने अपने हाथों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बर्तन किट प्रदान किया ग्राम पंचायत सदस्य प्रिंस चौबे ने बताया कि कुपोषण से लड़ने के लिए गर्म भोजन हेतु बर्तन का भाव था इसी को देखते हुए ग्राम पंचायत द्वारा थाली, गिलास, चम्मच, कटोरी, प्लेट, कढ़ाई कुकर,भगौना सहित अन्य बर्तन को आंगनबाड़ी केंद्रो को दिया गया है इससे ग्राम पंचायत के बच्चों को पौष्टिक एवं गर्म भोजन मिलेगा अभी तक आंगनबाड़ी केंद्रो पर बर्तन के अभाव में गरम भोजन की समस्या बनी थी इस मौके पर आंगनबाड़ी सुमन पांडे फूला देवी रीता चंद्र मौजूद थी