संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम व वारण्टी / फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0नं0-3918/18 स्टेट बनाम प्रदुम्न वगै0 धारा 323/504/506/429/325 भादवि थाना चोलापुर से सम्बन्धित वारंटीगण 1. गिल्लू तिवारी उर्फ गोविन्द तिवारी पुत्र शीतला तिवारी निवासी केथौर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी व 2. मिल्लू उर्फ अरविन्द तिवारी पुत्र शीतला तिवारी निवासी केथोर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को दिनांक 15.09.2023 को दबिश देकर वारण्टीयों के घर से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में दानगंज चौकी इंचार्ज उ0नि0 पंकज कुमार राय,का0 देशनाथ सिंह,का० ललित शर्मा थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।