विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी- दिनांक 14/15-07-2023 की रात्रि को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मुथा अशोक जैन द्वारा यातायात पुलिस लाइन स्थित सभागार में "मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी" आयोजित की गयी। उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) श्री संतोष कुमार सिंह, अपर पुलिस आयुक्त ( कानून एवं व्यवस्था) श्री एस चन्नप्पा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री रामसेवक गौतम, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन श्री अमित कुमार, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन श्री विक्रान्त वीर, पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकाल श्री प्रबल प्रताप सिंह, समस्त प्र०नि० थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा निम्नांकित बिन्दुओं पर समीक्षा/ चर्चा की गई तथा सम्बन्धित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये- 1.ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित मुकदमों को मा0 न्यायालय में प्रभावी पैरवी करके अभियुक्तों का सजा दिलवाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।2.ऑपरेशन दृष्टि के तहत के थाना, सड़क, दुकान, सार्वजनिक स्थानों आदि पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु प्रतिष्ठित व्यक्तियों को प्रोत्साहित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के उचित रखरखाव हेतु निर्देशित किया गया साथ ही उसे अपग्रेड किये जाने हेतु पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 के आदेश निर्देश से अवगत कराया गया।3. महिला हेल्प डेस्क एवं बीट प्रणाली को सुदृढ़ बनाये जाने हेतु पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में मिशन शक्ति टीम / महिला बीट आरक्षियों (शक्ति दीदी) की नियमित रूप से मीटिंग करने व उनको महिलाओं सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं से अवगत कराने तथा प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।4. आई.जी. आर. एस. पोर्टल / जन शिकायत पर प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रो का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए तथा उसका फीडबैक नियमित रूप से लिया जाए। 5. थानों में लम्बित एस0आर0 क्रेसेज के संबंध में सम्बन्धित से जानकारी ली गयी तथा नियमानुसार निस्तारित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । 6. अनावरण हेतु लंबित घटनाओं की समीक्षा की गयी एवं उचित निर्देश दिए गए। 7. असामाजिक तत्वों पर निगरानी तेज करने, आपराधिक प्रवृति के लोगों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने तथा गुंडों / माफिया की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया।8. निरोधात्मक कार्यवाही यथा गैंगेस्टर गुडा अधिनियम के अन्तर्गत प्रभावी तरीके से किये जाने हेतु समस्त प्र0नि0 थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया।9.श्रावण शिवरात्रि व श्रावण मास द्वितीय सोमवार की तैयारियों की समीक्षा की गयी।10. रात्रि गश्त की कार्यवाही प्रभावी रूप से किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।