UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

स्टेट बैंक कर्मियों ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन,दी हड़ताल की चेतावनी

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया फेडरेशन के बैनर तले समस्त बैंक कर्मियों ने शुक्रवार को अपनी लम्बित 16 सूत्रीय मांगों को लेकर एसबीआई मुख्य शाखा पर धरना प्रदर्शन करते हुए कैंडल मार्च निकाला। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए एसबीआई वाराणसी परिक्षेत्र के उप मंत्री मनोज सिंह ने कहा कि अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर बैंक प्रबन्धन को कई बार विभिन्न चरणों में ज्ञापन दिया गया। इन मुद्दों पर फेडरेशन व उच्च प्रबंधन के बीच और फेडरेशन प्रबंधन व मुख्य श्रम आयुक्त के साथ कई बार वार्ता हो चुकी है, जो बेनतीजा रहा। बैंककर्मियों ने अपने संवैधानिक अधिकारों के अंतर्गत दिनांक 05.05.26, 11.05.26 व 18.05.26 को उच्च प्रबंधन की हठधर्मिता का विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया था। परंतु प्रबंधन द्वारा अब तक कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं किया गया। इसी क्रम में प्रदर्शन को आगे बढ़ाते हुए आज शुक्रवार को सायं 5:00 बजे प्रशासनिक भवन के समक्ष धरना प्रदर्शन कर शांतिपूर्वक कैण्डल मार्च निकाला गया। एसबीआई स्टाफ फेडरेशन के वक्ताओं ने बैंक प्रबंधन से अपनी 16 सूत्रीय मांगों को अविलम्ब पूरा करने की मांग किया है,और बैंक प्रबन्धन को चेतावनी भी दिया है कि अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो समस्त बैंककर्मी आगामी 25 मई और 26 मई 2026 को बैंक कार्यों से विरत रहकर हड़ताल करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन का नेतृत्व एसबीआई फेडरेशन के उप महामंत्री मनोज सिंह ने किया। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अमरेंद्र कुमार,पंकज कुमार,अभय मिश्रा,पंकज राय,रघुवर तिवारी,बीके सिंह,अश्वनी सिंह,पीएन सिंह,रजनी लता,उपासना,सोनी,अनूप सिंह समेत सैकड़ो बैंक कर्मी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News