UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

झांसी में सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत, दोस्त ने भी तोड़ा दम

Updated on: 06 August, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी-कानपुर हाईवे पर गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई। हादसे में उसके साथ कार में सवार दोस्त सोनू की भी जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, अबान अहमद प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। रास्ते में पूंछ थाना क्षेत्र के पास उसकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अबान और उसके दोस्त सोनू को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News