संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी - दिनांक 07.01.2024 को थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत बाबतपुर सगुनहा ओवरब्रीज पर महिंद्रा फाइनेंस कम्पनी के रिकवरी एजेंट वीर बहादुर सिंह की कार सवार अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी । मृतक के भाई के तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मु0अ0स0 06/24 धारा 302,34 भादवि बनाम UP70LT4083 सवार व्यक्ति नाम पता अज्ञात पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर अभियुक्तो की गिरफ्तारी/बरामदगी हेतु सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के नेतृत्व में थाना फूलपुर व क्राइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे ।
इसी क्रम में आज दिनांक 09.01.2024 को थाना फूलपुर व क्राइम ब्रांच की गठित संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1. रामसूरत सिंह पुत्र हरिनारायण सिंह, नि0 कसैयावर, पोस्ट बमैला, थाना हडिया, जनपद प्रयागराज उम्र करीब 48 वर्ष, 1.भरत सिंह पुत्र हरिनारायण सिंह, नि0 कसैयावर पोस्ट बमैला, थाना हडिया, जनपद प्रयागराज उम्र करीब 34 वर्ष को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 अदद रिवाल्वर .32 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस .32 बोर, 04 अदद जिन्दा कारतूस 7.65 एमएम व घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या UP70LT4083 स्वीफ्ट टूर बरामद कर मा0न्या0 के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
थाना फूलपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त गिरफ्तारी/ बरामदगी के सम्बन्ध में धारा 201 भादवि0 व 27/30 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी।घटना का विवरण* दिनांक 07-01-2024 समय लगभग 4.30 बजे सायं वाहन UP70LT4083 सवार तीन–चार अज्ञात व्यक्ति द्वारा बकाया किस्त की बात को लेकर महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा कम्पनी के रिकवरी एजेंट बीर बहादुर सिंह को गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी।